Rajasthan Congress बसपा के 6 विधायकों के बाद अब आरएलडी विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे






 
















 






जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायकों के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल के विधायक डॉ.सुभाष गर्ग भी कांग्रेस में शामिल होंगे। डॉ.गर्ग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले दो दशक से काफी निकट है। आठ माह पूर्व विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की आपत्ति के कारण गर्ग को टिकट नहीं दिया जा सका तो गहलोत ने उन्हे राष्ट्रीय लोकदल से टिकट दिलवा कर भरतपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने भरतपुर सीट राष्ट्रीय लोकदल को समझौते में छोड़ी थी। चुनाव जीतने पर गहलोत ने गर्ग को मंत्री बनाया था।


उधर बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से नाराज हुई मायावती ने कांग्रेस को गैर-भरोसेमंद और धोखेबाज पार्टी करार दिया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि यह धोखा है। बीएसपी मूवमेंट के साथ ऐसा धोखा दोबारा तब किया गया जब बीएसपी वहां कांग्रेस को बिना शर्त बाहर से समर्थन दे रही थी।